झारखंड समाचारगोमिया

तेनुघाट में बार काउंसिल चुनाव को लेकर वकील महतो के पक्ष में प्रचार तेज

Views: 134
0 0
Read Time:1 Minute, 33 Second
तेनुघाट में बार काउंसिल चुनाव को लेकर वकील महतो के पक्ष में प्रचार तेज

तेनुघाट : बार काउंसिल के आगामी चुनाव को लेकर तेनुघाट में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। तेनुघाट के अधिवक्ता मोहितोश चक्रवर्ती और रमेंद्र कुमार सिन्हा ने तेनुघाट अधिवक्ता संघ के सदस्य एवं बार काउंसिल चुनाव के प्रत्याशी वकील महतो के पक्ष में प्रचार अभियान चलाया।

इस दौरान दोनों अधिवक्ताओं ने तेनुघाट अधिवक्ता संघ के सदस्यों से आग्रह किया कि वे आगामी 12 मार्च को होने वाले बार काउंसिल चुनाव में वकील महतो के पक्ष में मतदान करें और उन्हें विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि यदि वकील महतो चुनाव जीतते हैं तो वे तेनुघाट के अधिवक्ताओं के हितों के लिए मजबूती से काम करेंगे तथा अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे।

प्रचार के दौरान तेनुघाट के अधिवक्ता अशोक कुमार पाठक, तपन कुमार दे, चंदू विश्वकर्मा सहित अधिवक्ता संघ के कई सदस्य मौजूद थे। सभी अधिवक्ताओं ने अपने संघ के सदस्य वकील महतो को समर्थन देने और उनके पक्ष में मतदान करने की बात कही।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button