स्थानीय समाचार

रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Views: 84
0 1
Read Time:1 Minute, 56 Second
रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

घाघरा थाना क्षेत्र के नवडीहा पुल के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने एक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया, जबकि दूसरे युवक की इलाज के दौरान लोहरदगा में मौत हो गई।

मृतकों की पहचान लोहरदगा जिला के भसको बरकाटोली निवासी पंकज उरांव तथा भसको गुड़गुड़िया टोली निवासी विजय उरांव के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल से अपने मित्र कुराग ग्राम निवासी राकेश उरांव के घर आए थे। बुधवार की देर शाम दोनों वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नवडीहा पुल के समीप उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने पंकज उरांव को मृत घोषित कर दिया। वहीं विजय उरांव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल, लोहरदगा रेफर किया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी भी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Loading

रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button