स्थानीय समाचार

नगर कांग्रेस कमिटी की अहम बैठक संपन्न, नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज

Views: 89
0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second
नगर कांग्रेस कमिटी की अहम बैठक संपन्न, नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज
  • वार्ड कमिटी गठन व बीएलए नियुक्ति पर हुआ मंथन

बरहरवा।
शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, साहिबगंज में नगर कांग्रेस कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर अध्यक्ष श्री सतीश पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री बरकतुल्लाह खान उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करना एवं संगठन को चुनावी दृष्टिकोण से और अधिक सशक्त बनाना रहा। इस दौरान वार्ड कमिटी गठन, बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) नियुक्ति तथा संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला अध्यक्ष श्री बरकतुल्लाह खान ने नगर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव की घोषणा शीघ्र होने वाली है, ऐसे में सभी कार्यकर्ता पूरी तत्परता के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर सभी वार्ड कमिटी का गठन कर बीएलए-2 फॉर्म भरकर जिला कार्यालय में जमा किया जाए, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जा सके।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है और नगर निकाय चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका आवश्यक है।

बैठक में नगर पर्यवेक्षक मो. कलीमुद्दीन, जिला उपाध्यक्ष बासुकीनाथ यादव, अली कुरैशी, रिज़वान अंसारी, शब्दुल अंसारी, बीबी नूरजहां, देवराज सिंह सहित दर्जनों वार्ड अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आगामी नगर निकाय चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button