स्थानीय समाचार

पाकुड़ में मकर संक्रांति पर गोपाल गौशाला में दही-चूड़ा कार्यक्रम, समाजसेवी लुत्फल हक देंगे 10 उत्कृष्ट नस्ल की गाय

Views: 63
0 0
Read Time:2 Minute, 55 Second
पाकुड़ में मकर संक्रांति पर गोपाल गौशाला में दही-चूड़ा कार्यक्रम, समाजसेवी लुत्फल हक देंगे 10 उत्कृष्ट नस्ल की गाय

संवाददाता केशव तिवारी

पाकुड़:- श्री श्री गोपाल गौशाला में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बुधवार को दही-चूड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गौशाला के पदाधिकारियों के साथ शहर के विद्वान एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी लुत्फल हक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम से पूर्व समाजसेवी लुत्फल हक ने गौशाला में गाय पालन एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। गौशाला की साफ-सुथरी व्यवस्था और गोपालन के उद्देश्यों से वे काफी प्रभावित दिखे। उन्होंने मौके पर ही गौशाला को उत्कृष्ट नस्ल की 10 गाय उपलब्ध कराने का ठोस भरोसा दिलाया।

लुत्फल हक ने कहा कि गोपाल गौशाला में गायों की देखभाल और व्यवस्थाएं सराहनीय हैं। उन्होंने गायों के लिए हरा चारा उपलब्ध कराने को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की और आवश्यकता पड़ने पर जमीन तलाशने में भी सहयोग करने की बात कही। साथ ही भविष्य में किसी भी जरूरत पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी लुत्फल हक का गौशाला परिसर में भव्य स्वागत किया गया।

पवन जैन ने गुलदस्ता भेंट किया, गुरमुख बिरानी ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया, जबकि किशोर खेमानी ने मोमेंटो प्रदान किया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने समाजसेवी लुत्फल हक के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सेवा भावना से पाकुड़ जिले का नाम न सिर्फ झारखंड बल्कि देश-विदेश तक रोशन किया है। आज वे केवल एक नाम नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की किरण बन चुके हैं।

मौके पर श्री श्री गोपाल गौशाला के अध्यक्ष किशोर खेमानी, कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन सहित घनश्याम टिबरीवाल, प्रेमचंद गंगवानी, प्रमोद डोकानिया, डॉ. श्याम भगत, संजीव खत्री, हरिशंकर जायसवाल, बृजमोहन साह, समीर कचैला, ओम प्रकाश जुलमानी, निर्मल जैन समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button