स्थानीय समाचारझारखंडरांची
अरगोड़ा स्थित पर्ल आर्किड अपार्टमेंट में भीषण आग, दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर


रांची। अरगोड़ा स्थित लग्जरी अपार्टमेंट पर्ल आर्किड में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अचानक आग लग गई। आग ब्लॉक-ए के एक फ्लैट में लगी, जो देखते ही देखते पूरे फ्लैट में फैल गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
तेज हवा के कारण आग बुझाने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी और जवान भी मौके पर मौजूद रहे और भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।
![]()




