स्थानीय समाचार

अलाव तापने के दौरान महिला बुरी तरह झुलसी,अस्पताल में भर्ती

Views: 77
0 0
Read Time:1 Minute, 22 Second
अलाव तापने के दौरान महिला बुरी तरह झुलसी,अस्पताल में भर्ती

कोटलपोखर।थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयपुर गांव में गुरुवार सुबह अलाव तापने के दौरान एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे में घायल महिला की पहचान विजयपुर गांव निवासी विकास सिंह की मां सावित्री देवी (उम्र लगभग 60 वर्ष) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सावित्री देवी सुबह घर के बाहर अलाव जलाकर ताप रही थीं। इसी दौरान आग तेज करने के लिए वह पास रखे पुआल (पुलाव) को आग में डालने के लिए झुकीं, तभी उनके शरीर पर ओढ़ी चादर का एक सिरा आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते आग की लपटें फैल गईं और उनकी साड़ी में आग लग गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गईं।

घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और तुरंत उन्हें इलाज के लिए सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल, पाकुड़ ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button