झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

उपायुक्त की अध्यक्षता में आधारभूत संरचना से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न

Views: 101
0 0
Read Time:2 Minute, 17 Second
उपायुक्त की अध्यक्षता में आधारभूत संरचना से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न

लातेहार:उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आधारभूत संरचना से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक एवं उचित दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में बनहर्दी, चक्ला कोल ब्लॉक, पीवीयूएनएल सहित अन्य परियोजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने एफआरए, एनओसी, भूमि अधिग्रहण समेत अन्य लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रकरणों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

इसके साथ ही उपायुक्त ने विभिन्न परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के लंबित मुआवजा भुगतान की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को जल्द से जल्द भुगतान करने का निर्देश दिया। उन्होंने अंचलवार अंचल अधिकारियों से उनके-अपने क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं से जुड़े भूमि एवं अन्य मामलों की जानकारी ली और सभी लंबित प्रकरणों पर समयबद्ध कार्रवाई करते हुए उनका ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी (लातेहार) अजय कुमार रजक, जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, सभी अंचल अधिकारी, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, कोल कंपनियों के अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button