स्थानीय समाचार

सतबरवा प्रखंड में नए प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर अभिषेक पांडे ने पदभार संभाला

सतबरवा प्रखंड में नए प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर अभिषेक पांडे ने पदभार संभाला
सतबरवा प्रखंड में नए प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर अभिषेक पांडे ने पदभार संभाला

सतबरवा प्रखंड से दिनेश यादव की रिपोर्ट:-

सतबरवा (पलामू):-पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड में नए प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर अभिषेक पांडे ने पदभार ग्रहण किया। वीडीओ पांडे का स्वागत सतबरवा जिला पार्षद सुधा कुमारी व धावाडीह मुखिया रिंकी यादव ने बुके और अंगवस्त्र देकर किया। सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा ने आग्रह करते हुए कहा की गरीब जनता का काम निस्वार्थ भाव से हो। पेंशन ,विधवा पेंशन,विकलांग पेंशन ,सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजना का गरीब जनता को लाभ मुहाया कराया जाय।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आश्वासन देते हुए कहा की नियमतः काम होगा। किसी को दौड़ाया नहीं जाएगा। सामूहिक रूप से गरीब जनता का काम होगा।आप सभी के लिए 24 घंटा दरवाजा खुला है।जो भी समस्या है उसका समाधान किया जाएगा।मौके पर सतबरवा प्रखंड के जिला परिषद सुधा कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा, धावाडीह मुखिया रिंकी यादव, विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा ,सामाजिक कार्यकर्ता अजय उरांव, यादव समाज के प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव, सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र साहू, मनोज सिंह ,अशर्फी यादव, कामेश्वर यादव मौजूद रहे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button