बरहेट। प्रखंड परिसर में शुक्रवार को रबी फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी, बीडीओ अंशु कुमार पांडे सहित अन्य पदाधिकारी एवं किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बीपीएम राजदेव प्रसाद सिंह ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने कहा कि सरकार विभिन्न मौसमों के अनुरूप किसानों को अलग-अलग फसलों के बीज निःशुल्क उपलब्ध करा रही है, ताकि उन्हें समय पर बीज मिले और वे खेतों में समय पर फसल लगा सकें।
वहीं बीपीएम राजदेव प्रसाद सिंह ने किसानों को चना, मक्का और सरसों के बीज वितरण एवं गुणवत्तापूर्ण खेती के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी।
मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष लखीराम हेंब्रम, कृषि मित्र दुर्गा ठाकुर सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।