स्थानीय समाचार

उपायुक्त ने विद्युत विभाग की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

उपायुक्त ने विद्युत विभाग की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

लातेहार।उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को विद्युत परियोजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना (MUJY) और पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (RDSS) के तहत चल रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, सुदृढ़ बिजली नेटवर्क तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आपूर्ति प्रणाली को और मजबूत करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया।

बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button