स्थानीय समाचार

विकास भारती बिशुनपुर द्वारा मैराथन दौड़ मैं सैकड़ो बालक बालिकाओं ने भाग लिया

विकास भारती बिशुनपुर द्वारा मैराथन दौड़ मैं सैकड़ो बालक बालिकाओं ने भाग लिया
  • विकास भारती बिशुनपुर के तत्वावधान में घाघरा हाई स्कूल मैदान में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। का उद्घाटन विकास भारती के सचिव सह पद्मश्री अशोक भगत, पूर्व सांसद समीर उरांव, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु सहित अन्य अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों युवक-युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह मैराथन दौड़ घाघरा से बिशुनपुर प्रखंड के चिंगरी तक लगभग 28 किलोमीटर की दूरी तय करती हुई संपन्न होगी। अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया और उनका उत्साह बढ़ाया।
विकास भारती बिशुनपुर द्वारा मैराथन दौड़ मैं सैकड़ो बालक बालिकाओं ने भाग लिया

  • इस अवसर पर पद्मश्री अशोक भगत ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन और संघर्ष की भावना जगाता है। पूर्व सांसद समीर उरांव ने कहा कि विकास भारती वर्षों से ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का कार्य कर रही है।साथ ही लोग नशापान से दूर होकर आगे बढ़े।
    वहीं भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु ने अपने जोशीले संबोधन में कहा कि “युवा ही राष्ट्र की रीढ़ हैं। जब युवा फिट, जागरूक और देशभक्त होंगे, तभी भारत सशक्त बनेगा। इस तरह के आयोजनों से युवाओं में ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ता है। हमें खेल को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए, ताकि मानसिक और शारीरिक रूप से हम सब मजबूत रहें।”
    कार्यक्रम के पूर्व में अतिथियों को बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विकास भारती बिशुनपुर द्वारा मैराथन दौड़ मैं सैकड़ो बालक बालिकाओं ने भाग लिया
  • मौके पर विकास भारती के कोषाध्यक्ष महेंद्र भगत, भिखारी भगत,अरुण कुमार पांडे, विपिन बिहारी सिंह,दिलीप श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता किशन जयसवालअनिल प्रसाद योगेंद्र भगत कौशल सिंह, मनोज साहू,मनोज सिन्हा, श्याम किशोर पाठक,सुनील सिन्हा, संतोष गुप्ता,सुसित गोस्वामी, महेंद्र भगत,लाल साहू,,अलका देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button