स्थानीय समाचार

चैनपुर प्रखंड के नाजिर राकेश कुमार की सड़क हादसे में मौत,सतबरवा प्रखंड कार्यालय में शोक सभा

चैनपुर प्रखंड के नाजिर राकेश कुमार की सड़क हादसे में मौत,सतबरवा प्रखंड कार्यालय में शोक सभा

न्यूज अप्रैजल संवाददाता :
सतबरवा।सतबरवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को एक शोक सभा का आयोजन कर बीते दिनों सड़क हादसे में चैनपुर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत नाजिर राकेश कुमार की हुई असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई।

सतबरवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय सतबरवा के प्रखंड सह अंचल विकास पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में उपस्थित सभी सतबरवा प्रखंड सह अंचल कर्मी एवं स्थानीय गणमान्य लोगों द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति एवं शोक संतृप्त स्वजनों के धैर्य हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।

मालूम हो कि बीते 2 अक्टूबर की शाम चैनपुर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत नाजिर राकेश कुमार की सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया था।


बताया गया है कि प्रखंड कार्यालय चैनपुर में नाजिर के पद पर कार्यरत थे। बीते 2 अक्टूबर को वह शाम में अपनी बाइक से घर वापस आ रहे थे। उसी दौरान सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया।

शोक सभा में उपस्थित लोगों ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल स्वजनों को अपने स्तर से हर संभव सहयोग किए जाने का भरोसा दिया है। इस अवसर पर सतबरवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित रहे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button