लातेहारझारखंडस्थानीय समाचार

जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्या,दिए निदान के निर्देश

जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्या,दिए निदान के निर्देश

लातेहार।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को एक-एक कर सुना और संबंधित अधिकारियों को जांच कर शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया।

जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्या,दिए निदान के निर्देश

लातेहार प्रखंड के ग्राम सबानों, पंचायत जालिम निवासी रामलीला उरांव ने अबुआ आवास योजना के तहत आवास की मांग की। उन्होंने बताया कि उनका घर बरसात में क्षतिग्रस्त हो गया है और परिवार को रहने में कठिनाई हो रही है। उपायुक्त ने आवेदन को संज्ञान में लेते हुए उप विकास आयुक्त को अग्रसारित कर नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया।

आज की सुनवाई में भूमि विवाद, जमीन अधिग्रहण, भूमि अभिलेख में त्रुटि/गलत नामांकन से संबंधित आवेदन प्रमुख रूप से आए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त ने बताया कि आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए जिले, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button