जमशेदपुर: शहर के जमशेदपुर रनजीनियर्स ग्रुप के धावकों ने स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया। गोविंदपुर स्टेशन से लेकर राखा माइंस तक 15 किलोमीटर दौड़ में सभी भाग लिये। बताते चलें कि इस ग्रुप के दो धावक ब्रह्माकुमारीज के द्वारा माउंट आबू में होने वालें 25 किलोमीटर मैराथन में भाग लेने के लिए माउंट आबू पहुंच चुके हैं। मैराथन आगामी 17 अगस्त को माउंट आबू में होगी। वहीं इस ग्रुप के अधिकांश धावक 12 अक्तूबर को नई दिल्ली में होने वाले वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन – 2025 में हिस्सा लेंगे। जिसकी तैयारियों में ये लोग जुटे हैं। बताते चलें कि इस ग्रुप के अधिकांश धावक दर्जनों मैराथन में हिस्सा ले चुके हैं। अरूपानंद महतो , धर्मेन्द्र कुमार, अमर कुमार, विक्की कुमार, मनीष कुमार, प्रभाकर कुमार, रणधीर महतो शामिल थे।
निम्न मैराथन में भाग ले चुके हैं इस ग्रुप के सदस्य।