स्थानीय समाचार
थाना दिवस पर 4 मामलों का किया गया निष्पादन


बरहरवा ।राजमहल मे थाना दिवस पर शनिवार क थाना परिसर में भूमि विवाद से जुड़े 4 मामलों में सुनवाई हुई। सीओ सह प्रभारी बीडीओ मो यूसुफ की अध्यक्षता में कागजातों तथा आपसी सहमति के आधार पर भूमि विवाद के निपटारा का प्रयास किया गया। इस दौरान जमीन विवाद के कई मामले आए। जिसमें कुछ का ऑन द स्पॉट फैसला किया गया, वहीं कई मामलों में अगली तारीख दे दी गई। मौके पर थाना प्रभारी गुलाम सरवर,ए एस आई बिनोद कुमार, अंचल कर्मी एंव न्याय प्रार्थी गण मौजूद थे।
![]()




