गुमलाझारखंडस्थानीय समाचार

साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का हुआ आयोजन,50 से अधिक नागरिकों ने की उपायुक्त से मुलाकात.

Views: 437
0 0
Read Time:3 Minute, 27 Second
साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का हुआ आयोजन,50 से अधिक नागरिकों ने की उपायुक्त से मुलाकात.

गुमला: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया जहां दूर दराज से आए 50 से अधिक नागरिकों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को बताया।

जन शिकायत निवारण दिवस में गुमला निवासी प्रीतो मिंज ने अपना आवेदन समर्पित कर उनके माता चुमानी देवी के 13 मई 2022 की रात्रि को माता वैष्णो देवी कटरा से गुमशुदा होने की शिकायत पुलिस स्टेशन में देने के बावजूद अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने की शिकायत उपायुक्त के समक्ष रखी।जिसपर उपायुक्त ने प्राप्त आवेदन को पुलिस अधीक्षक के पास भेजते हुए इससे संबंधित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। गुमला निवासी सरिता देवी ने अपने आवेदन में एनएच 23 में अपने भूमि के विरुद्ध उचित मुआवजा राशि की भुगतान हेतु आवेदन समर्पित किया। वहीं शांति मिंज ने उनके अकाउंट से फर्जी तरीके से पैसे निकासी की समस्या उपायुक्त को बताई जिसपर उपायुक्त ने गुमला थाना से संपर्क करते हुए बैंक से इसकी जांच कराने हेतु निर्देशित किया।

इसके अलावा पालकोट निवासी पंचू कोरवा ने रोजगार की मांग की। शुशीला एक्का ने अपना आवेदन समर्पित करके बताया कि उनके पिता के मृत्यु के पश्चात इंश्योरेंस एवं नौकरी के लिए अनुकंपा की 25 लाख रुपए की राशि परिवार जनों को मिलनी वाली थी जिसे फर्जी तरीके से उनके भाई भाभी एवं अन्य लोगो के द्वारा हड़प लिया गया है। जिसपर उपायुक्त ने एसडीओ सदर को इससे संबंधित जांच करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा जन शिकायत निवारण दिवस में जमीन विवाद, राशन ,पेंशन, आवास आदि के संबंध में भी कई आवेदन देखने को मिले। सभी आवेदकों ने एक एक कर उपायुक्त से मुलाकात की।उपायुक्त ने नागरिकों की समस्याओं को सुना एवं समस्याओं के निवारण हेतु संबंधित विभागों को पत्र अग्रसारित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया

उपायुक्त द्वारा जिले के नागरिकों से मिलने के पश्चात जन शिकायत निवारण दिवस बैठक में मौजूद विभिन्न विभागों के कर्मियों को आज के दिन प्राप्त सभी आवेदनों पर त्वरित कारवाई करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने जन शिकायत निवारण हेतु नए बने एप्लीकेशन के संचाला व्यवस्था से भी कर्मियों को अवगत कराया ।

Loading

साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का हुआ आयोजन,50 से अधिक नागरिकों ने की उपायुक्त से मुलाकात.

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button