स्थानीय समाचार
युवक पर जानलेवा हमला, आठ के खिलाफ केस दर्ज


बरहरवा। राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पलाशगछी स्कूल मोड़ के पास रविवार रात एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। उत्तर पलाशगछी के जफर टोला निवासी मुस्तफा शेख ने आरोप लगाया है कि शनिवार की रात वह बालूगांव बाजार से घर लौट रहा था, तभी स्कूल मोड़ के पास उसकी बाइक को रोककर पूर्व मुखिया सहित आठ लोगों ने लाठी-डंडों और हथियारों से हमला कर दिया।
हमले में मुस्तफा शेख के सिर में गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही राधानगर थाना पुलिस ने घायल को अनुमंडलीय अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
![]()




