स्थानीय समाचार

85 बार रक्तदान करने वाले रक्तदाता पंकज कुमार हुए सम्मानित

85 बार रक्तदान करने वाले रक्तदाता पंकज कुमार हुए सम्मानित



शिविर में 50 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित।


जमशेदपुर : 85 बार रक्तदान करने वाले रक्तदाता पंकज कुमार ( टाटा मोटर्स कर्मी ) के सम्मान में टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सम्मान समारोह सह रक्तदान शिविर कार्यक्रम आयोजित की गई। शिविर में कुल 50 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।
टाटा मोटर्स कॉमन सर्विसेज डिपार्टमेंट की ओर से आयोजित इस रक्तदान शिविर सह सम्मान समारोह में सीसीई के हेड गुलाम मंडल, ईआर एवं सीएसआर के जीएम सौमिक रॉय , टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, ईआर एवं जेएसपीआर के डीजीएम वर्सिल सहाय , कंस्ट्रक्शन एवं सीपीईडी के डीजीएम कुंतल राय , कॉमन सर्विसेज के डीजीएम शिवा पात्रा , यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर समेत अन्य मौजूद थे।

85 बार रक्तदान करने वाले रक्तदाता पंकज कुमार हुए सम्मानित

परिवार संग सम्मानित हुए पंकज कुमार।


85 बार रक्तदान कर कीर्तिमान स्थापित करने वाले टाटा मोटर्स कर्मी पंकज कुमार को उनके परिवार संग अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, जीएम ईआर सौमिक रॉय, सीसीई के जीएम गुलाम मंडल आदि के हाथों शॉल , फूलों का गुलदस्ता, उपहार आदि देकर सम्मानित किया गया।

सबों ने पंकज कुमार के उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि पंकज कुमार ने बड़ा काम किया है। इसके लिए उनका परिवार भी बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स का ब्लड संग्रह में पहला स्थान है। पंकज कुमार 85 बार रक्तदान कर कई लोगों का जीवन बचाने का काम किये हैं।

आप डेढ़ सौ से ज्यादा बार ब्लड दें, ऐसी मेरी शुभकामनाएं हैं। मैं ईश्वर से आपके हमेशा स्वस्थ रहने की कामना करता हूं।
सौमिक रॉय ने कहा कि रक्तदान टाटा मोटर्स में कल्चर बन गया है । पंकज जी के उपलब्धियों में परिवार का भी बड़ा योगदान है।

मैं पंकज एवं उनके परिवारजनों को इसके लिए बधाई देता हूं। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने भी पंकज कुमार को बधाई देते हुए रक्तदान के मिशन को आगे बढ़ाने की अपील किये। कार्यक्रम को गुलाम मंडल, वर्सिल सहाय आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सुलोचना कुमारी ने की।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button