गुमलाघाघरा

धोबनी गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों की संपत्ति खाक

Views: 275
0 0
Read Time:1 Minute, 29 Second
धोबनी गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों की संपत्ति खाक

गुमला जिला के घाघरा थाना अंतर्गत बदरी पंचायत के धोबनी गांव में शनिवार अपराह्न एक भीषण अगलगी की घटना हुई। संतोष उरांव, पिता लक्ष्मण उरांव के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे पूरे घर में भारी नुकसान हुआ। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते घर के लगभग सभी कमरे जलकर राख हो गए। यहां तक कि मकान की छत भी आग की चपेट में आ गई। घटना में अनाज, कीमती सामान, नकदी और घरेलू उपयोग की वस्तुएं जलकर खाक हो गईं। अनुमान है कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

धोबनी गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों की संपत्ति खाक

घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। इस दुर्घटना से पीड़ित परिवार के सामने फिलहाल रहने का भी संकट उत्पन्न हो गया है। पीड़ित परिजनों ने प्रशासन से तत्काल सहायता और मुआवजे की मांग की है। गांववालों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार को राहत मुहैया कराने की अपील की है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आग बुझाने में हरसंभव मदद की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button