झारखंडट्रेंडिंगस्थानीय समाचार

बाइक की टक्कर से दो युवक घायल, हालत गंभीर

बाइक की टक्कर से दो युवक घायल, हालत गंभीर

बरहरवा: उधवा-राजमहल मुख्य मार्ग पर जामनगर के पास गुरुवार देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान जामनगर निवासी विपुल प्रमाणिक के 17 वर्षीय पुत्र लव कुमार और आशु मंडल के 17 वर्षीय पुत्र करण कुमार के रूप में हुई है। दोनों पैदल अपने घर लौट रहे थे, तभी उधवा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों युवक बीच सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों की मदद से उन्हें अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button