स्थानीय समाचारघाघराझारखंड
हाइवा के कुचलने से मौके पर युवक का हुआ दर्दनाक मौत:चालक गिरफ्तार।


प्रेम कुमार साहू घाघरा ,
गुमला:- घाघरा थाना क्षेत्र के गाड़ियाटोली निवासी लच्छू उरांव 50 वर्ष की मौत शनिवार को तड़के हाइवा के चपेट में आने से हो गयी। मृतक लच्छू का पुत्र इन्द्रनाथ उरांव ने बताया कि उसके पिता पांच बजे सुबह शौच के लिए जा रहे थे और सड़क पार करने के क्रम में तेज गति से आ रही हाइवा ने लच्छू को चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। घटना के बाद चालक करमचंद उरांव गाड़ी के साथ तुरियाडीह की ओर भाग निकला। घटना के बाद ग्रामीण एकजुट हो हाइवा तक पहुचे। बताया जा रहा है कि उक्त हाइवा तुरियाडीह से बन रही कालीकरण सड़क निर्माण कार्य मे लगी थी। इधर घटना की सूचना पर घाघरा पुलिस हाइवा एवं चालक के कब्जे में ले लिया है और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल भेज दिया।
![]()




