झारखंडरांचीस्थानीय समाचार

आत्मविश्वास,लगन और सही दिशा में किये गये कठिन परिश्रम से मिलती है सफलता:अमीन अंसारी

आत्मविश्वास,लगन और सही दिशा में किये गये कठिन परिश्रम से मिलती है सफलता:अमीन अंसारी

आदर्श ग्रामीण पब्लिक स्कूल टांगर के दसवीं कक्षा के बच्चों को दी गई विदाई

चान्हो:- मैट्रिक परीक्षा का परिणाम कैरियर के द्वार खोलने के साथ ही उसकी दशा और दिशा भी तय कर देती है। इसलिए छात्र-छात्राओं को 10 साल तक स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद दी जाने वाली मैट्रिक परीक्षा हेतू योजनावद्ध ढंग से सिलेबस को समझते हुए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

विद्यार्थी यदि समय प्रबंधन करते हुए आत्मविश्वास और लगन के साथ सही दिशा में कठिन परिश्रम करते रहें तो सफलता मिलती ही है। ये बातें आज प्रखंड क्षेत्र के टांगर अवस्थित आदर्श ग्रामीण पब्लिक स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमीन अंसारी ने कहीं।

इसी बीच शाइन पब्लिक स्कूल नगजुआ के निदेशक माजिद आलम ने कहा कि किसी भी विद्यालय का सबसे कीमती संपत्ति वहां के बच्चे होते हैं। विद्यालय रूपी बाग बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, खेलकूद और अन्य पाठ्येत्तर गतिविधियों से महकता रहता है।

आत्मविश्वास,लगन और सही दिशा में किये गये कठिन परिश्रम से मिलती है सफलता:अमीन अंसारी

मुझे खुशी है कि यहां के बच्चों ने पिछले कई सालों से
प्रखंड और जिला स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में अपनी बेहतरीन उपस्थिति दर्ज की है। निश्चित रूप में विद्यालय के शिक्षकों की कड़ी मेहनत और प्रयासों का नतीजा है कि इस स्कूल के छात्र अनुशासित, संरकारी और समाज की बेहतरी के लिए सकारात्मक सोच रखने वाले हैं।

उन्होंने छात्रों के लंबी सफल और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे चलकर समाज और देश का एक जिम्मेदार नागरिक बनने हेतू प्रेरित किया। इसके पूर्व दसवीं कक्षा के नीचे के छात्र-छात्राओं ने दसवी के बच्चों का शानदार स्वागत किया और विदाई गीत साथ संस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी।

दसवीं के फरहाना प्रवीण पल्लवी कुमारी निर्मला कुमारी सूर्यवंशी कुमार ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि इस विद्यालय से उन्हें काफी कुछ सीखने का मौका मिला है। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने सभी विषयों की तैयारी कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यहां के सभी शिक्षकों की कड़ी मेहनत से ही हमारी मैट्रिक परीक्षा की तैयारी पूरी हो पाई है।

वहीं उप प्रधानाध्यापक बुद्धदेव उरांव ने भी छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में हमेशा आगे बढ़ने के लिए हौसला दिया। उन्होंने कहा कि मैट्रिक तक अच्छी पढ़ाई कर विषय वस्तु में पकड़ बना लेने से आगे की राह आसान हो जाती है। कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में सद्दाम हुसैन का सबसे बड़ा भूमिका रहा।

आत्मविश्वास,लगन और सही दिशा में किये गये कठिन परिश्रम से मिलती है सफलता:अमीन अंसारी


मौके पर दिलीप कुमार कालीमुल्लाह अंसारी मेराज अंसारी संजय उरांव फादर अंकित डोना मेहरूशी अजीज सीमा उरांव अजमेरी खातून पुनीता कुमारी संजना कुमारी प्रीति कुमारी ने भी अपनी अपनी बातों को बच्चों के सामने रखे। अंत में विदा लेने वाले सभी विधार्थीयों स्कूल के तरफ से उपहार स्वरूप फाइल और एक एक पेन भेंट किया गया ।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button