स्थानीय समाचार

नावा बाजार प्रखंड मुख्यालय में मां दुर्गे की प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ नमन आंखों से दी गई विदाई

Views: 219
0 0
Read Time:4 Minute, 33 Second
नावा बाजार प्रखंड मुख्यालय में मां दुर्गे की प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ नमन आंखों से दी गई विदाई
नावा बाजार प्रखंड मुख्यालय में मां दुर्गे की प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ नमन आंखों से दी गई विदाई

नावा बाजार (पलामू):- दुर्गा पूजा में मां दुर्गे की प्रतिमा को विसर्जन को लेकर प्रखंड मुख्यालय नावा बाजार में भव्य मेले का आयोजन मंगलवार को किया गया ।जिसमें दर्शक को मनमोहित के लिए आकर्षक पंडाल ,मां दुर्गे की प्रतिमा व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। दूर दराज से मेले देखने के लिए महिला पुरुष व बच्चों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। श्री संकट मोचन सिद्धि धाम महावीर मंदिर दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में संध्या 4:00 बजे मां दुर्गे की प्रतिमा व गाजे-बाजे के साथ एनएच 98 मुख्य पथ पर जय मां दुर्गे, जय माता दी आदि नारों के साथ जुलूस निकाला गया।मेला को सुशोभित के लिए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य डॉक्टर ईश्वर चंद्र उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी, राजद प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह अधिवक्ता, मुखिया पूरन यादव, प्रतिनिधि सफिर आलम ,दामोदर चौधरी, छोटू सिंह, बबलू प्रसाद गुप्ता रंजीत जयसवाल,कैलाश यादव, पर्यावरणविद् कौशल किशोर जायसवाल ,भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर यादव, पलामू जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, सुरेश प्रसाद, खुर्शीद आलम मेले के निगरानी किया।मेले के दौरान सोहदाग खुर्द में मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी के तत्वाधान में माताएं एवं बहनों ने अस्त्र-शास्त्र के साथ जुलूस में शामिल हुए। रात्रि 9:00 बजे नावा बाजार के श्रद्धालुओं ने मां दुर्गे की प्रतिमा को थाना परिसर के स्थानीय खूंटी सोत नदी पर तथा बनखेता, महुगांई, सोढ़महुआ, सोहदागखुर्द, सोहदाग कला, तेलाडी़, ताली चेडी़ धाम, पिपरा, रबदा, राजहरा बसना में मंगलवार को नमन आंखों से विदाई मंत्र उच्चारण व आरती संग्रह कार्यक्रम आयोजन कर हुई।साथ ही प्रखंड के बुधवार एकादशी तिथि को युवा छात्र संघ कंडा ,आजाद संघ कंडा, युवा जागृति संघ तुकबेरा, डिहवार स्थान तुकबेरा के मूर्ति पूजा समितियां ने बुधवार को गाजे -बाजे के साथ विसर्जित की।मौके पर नावा बाजार बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ,थाना प्रभारी दीपक कुमार दास ,नंदकिशोर दास, मुकेश कुमार, आलोक सोरेन, कनीय अभियंता लव कुमार, मुखिया नरेंद्र सिंह, विनोद विश्वकर्मा,कमला देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव, नावा बाजार दुर्गा पूजा अध्यक्ष भगवान प्रसाद साहू, प्रदीप ठाकुर, शुभम कुमार, परमहंस अग्रवाल ,विजय शरण गुप्ता, मुकेश कुमार, उदय प्रकाश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, राजदेव यादव ,अजय कुमार साहू ,एस कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री दीपक कुमार गुप्ता,ललन सोनी, बिरजू यादव, सत्यनारायण सोनी ,रघु यादव, सत्येंद्र यादव ,राजू गुप्ता ,सत्यानंद मेहता,कपिलदेव ठाकुर सहित मेले में हजार हजार की संख्या में जनसैलाब मौजूद थी।फोटो –नावा बाजार प्रखंड मुख्यालय के खुटी सोत नदी पर मां दुर्गे की प्रतिमा को नमन आंखों से विदाई दी गई।जुलूस में मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी अस्त्र-शास्त्र के साथ शामिल रहे ।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button