एसआईआर(SIR)अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से बीएलए-2 को दिया गया प्रशिक्षण

एसआईआर(SIR)अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से बीएलए-2 को दिया गया प्रशिक्षण
Views: 41
0 0
Read Time:1 Minute, 59 Second
एसआईआर(SIR)अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से बीएलए-2 को दिया गया प्रशिक्षण


बरहरवा संवाददाता। उधवा प्रखंड सभागार कक्ष में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से बीएलए-2 को प्रशिक्षण दिया गया। जानकारी के अनुसार दो पालियों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ सदानंद महतो ने कहा कि यह विशेष अभियान लोकतंत्र की मजबूती का आधार है।

उन्होंने बीएलए की भूमिका को स्पष्ट करते हुए बताया कि घर-घर जाकर होने वाले सघन सत्यापन (एसआईआर) के दौरान बीएलए को बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के साथ पूर्ण समन्वय स्थापित कर कार्य करना है। बीएलए की प्रमुख जिम्मेदारी इन्यूमरेशन फॉर्म का सुचारू वितरण एवं सही ढंग से संकलन सुनिश्चित करना होगी।

कहा कि हमारा मूल लक्ष्य है कि इस पुनरीक्षण में एक भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और न ही कोई अपात्र या गलत व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल हो। मौके पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ जयंत कुमार तिवारी,प्रखंड निर्वाचन नोडल उदय कुमार,बाबूधन हेंब्रम,बीएलए-2 काजू मल्लिक,आलमगीर बादल,जहांगीर अली,एखलाकुर रहमान,हफीजुर रहमान,वहीदुल इस्लाम,गौतम यादव,धनंजय मंडल,पिंटू घोष,कुंदन राज,राहुल भगत,सुनील प्रमाणिक,हीरामन पासवान,बबलू मंडल सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

एसआईआर(SIR)अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से बीएलए-2 को दिया गया प्रशिक्षण

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment