नो-एंट्री समय,टेंपो में निर्धारित सीट और नाबालिगों द्वारा बाइक चलाने पर रोक जैसे मुद्दों पर जोर

नो-एंट्री समय,टेंपो में निर्धारित सीट और नाबालिगों द्वारा बाइक चलाने पर रोक जैसे मुद्दों पर जोर
Views: 44
0 0
Read Time:1 Minute, 39 Second

लातेहार, 25 जून

RAJESH KUMAR,

लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यपालक पदाधिकारी ने की।

बैठक में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से नो-एंट्री के समय का सख्ती से पालन कराने, स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को टेंपो में निर्धारित सीट क्षमता के अनुसार ही बैठाने तथा नाबालिग छात्रों द्वारा बाइक चलाने पर रोक लगाने जैसे मुद्दों पर जोर दिया गया।

नो-एंट्री समय,टेंपो में निर्धारित सीट और नाबालिगों द्वारा बाइक चलाने पर रोक जैसे मुद्दों पर जोर

अधिकारियों ने प्राचार्यों से अपील की कि वे अभिभावकों और छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। साथ ही नियमों के उल्लंघन पर आवश्यक कार्रवाई करने की बात भी कही गई।

बैठक में नगर प्रबंधक सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे और सभी ने सड़क सुरक्षा को लेकर सहयोग का आश्वासन दिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment