Views: 32
0 0
भारतीय वन सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 27 प्राप्त करने वाले अमन आयुष्कर का साहिबगंज वन प्रमंडल में सम्मान

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

भारतीय वन सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 27 प्राप्त करने वाले अमन आयुष्कर का साहिबगंज वन प्रमंडल में सम्मान

बरहरवा संवाददाता।साहिबगंज वन प्रमंडल द्वारा भारतीय वन सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 27वीं रैंक प्राप्त कर जिले एवं राज्य का नाम गौरवान्वित करने वाले अमन आयुष्कर का प्रमंडलीय वन कार्यालय साहिबगंज में सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग द्वारा उन्हें शॉल, मोमेंटो एवं नन्हा…

भारतीय वन सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 27 प्राप्त करने वाले अमन आयुष्कर का साहिबगंज वन प्रमंडल में सम्मान
Read Time:2 Minute, 9 Second
भारतीय वन सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 27 प्राप्त करने वाले अमन आयुष्कर का साहिबगंज वन प्रमंडल में सम्मान

बरहरवा संवाददाता।
साहिबगंज वन प्रमंडल द्वारा भारतीय वन सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 27वीं रैंक प्राप्त कर जिले एवं राज्य का नाम गौरवान्वित करने वाले अमन आयुष्कर का प्रमंडलीय वन कार्यालय साहिबगंज में सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग द्वारा उन्हें शॉल, मोमेंटो एवं नन्हा पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
इस दौरान अमन आयुष्कर ने जिला वन पदाधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात भी की।

वन प्रमंडल पदाधिकारी ने कहा कि अमन आयुष्कर की सफलता न केवल साहिबगंज बल्कि पूरे राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा यह सिद्ध करती है कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम एवं निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय वन सेवा देश के वन, वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सेवा है, जिसमें कार्य करना समाज एवं प्रकृति दोनों के प्रति बड़ी जिम्मेदारी का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अमन आयुष्कर अपनी सेवाओं एवं कार्यशैली से विभाग एवं देश का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगे।
इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी अमन आयुष्कर को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल प्रशासनिक जीवन की कामना की।

Loading

भारतीय वन सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 27 प्राप्त करने वाले अमन आयुष्कर का साहिबगंज वन प्रमंडल में सम्मान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *