लातेहार।भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम चलो–बस्ती चलो अभियान के तहत लातेहार विधानसभा क्षेत्र के मोंगर ग्राम स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में भव्य जनसभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव, तथा मन की बात के संयोजक ध्रुव कुमार पांडे मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक ने की।
कार्यक्रम में मंडल मंत्री संजय सिंह, वार्ड सदस्य कुमार प्रसाद, राजेश मोची, चंदन प्रसाद, शत्रुघ्न प्रसाद, आलोक कुमार अकेला, जगनारायण कुमार अकेला, महादेव राम, बुधन भुईयां, राम निरंजन सिंह, लक्ष्मण राम, वीरेंद्र प्रसाद, शिवचरण सिंह, शिव शंकर सिंह, शंकर सिंह सहित कई स्थानीय पदाधिकारी एवं ग्रामीण नेता शामिल हुए।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में रेखा देवी, चांदनी देवी, कौशल्या देवी, सुनीता देवी सहित सैकड़ों महिला–पुरुष तथा ग्रामीण जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
स्थापना दिवस पर नेताओं ने बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार तथा आगामी चुनाव रणनीति पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।