सरायकेला-खरसावां:कल रात ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के जिला सचिव युवा पत्रकार विद्युत महतो की दुर्घटना में आंख और हाथ चोटिल हो गए.सरायकेला जिला के मिलन चौक से ऐसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता अरूण मांझी ने महतो को एंबुलेंस द्वारा नेताजी सुभाष अस्पताल में भर्ती कराया.घटना की जानकारी मिलते ही ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया, प्रदेश प्रभारी शंकर गुप्ता, कोल्हान प्रमंडल प्रभारी अजय महतो, सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष दशरथ प्रधान और जिला सचिव दीपक महतो ने संयुक्त रूप से परिवार वालों के साथ संपर्क किया.
आज सुबह ऐसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी शंकर गुप्ता और जिला उपाध्यक्ष संतोष साहू के प्रयास से श्री महतो का आयुष्मान कार्ड बनवाने के साथ ही ईलाज की प्रक्रिया शुरू हो गई.
इसके साथ ही अरूण मांझी द्वारा अस्पताल पहुंचे प्रीतम भाटिया को बताया गया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा विद्युत के बेहतर ईलाज की व्यवस्था की जा रही है और संभवतः दो दिन में ऑपरेशन भी हो जाएगा.
श्री भाटिया ने घायल पत्रकार साथी श्री महतो को साई बाबा की धूनी और प्रसाद खिलाकर स्वास्थ्य लाभ की कामना की.बताते चलें कि विद्युत महतो ऐसोसिएशन के दूसरे जिलों में होने वाले कार्यक्रम में अक्सर भाग लेते देखे जाते हैं और सक्रिय सदस्य हैं.मौके विजय साहू,सुमित महतो,सुधीर कुंभकार,शिवनाथ महतो,संतोष साहू सहित अन्य पत्रकार साथी भी मौजूद थे.