कोटालपोखर संवाददाता।:
कोटालपोखर क्षेत्र विभिन्न क्षेत्र में चैत्रीराम नवमी पर आज शुक्रवार को अखाड़ा जुलुस निकाला जायेगा तैयारी पुरी कर ली गयी है । बजरंगबली पुजा कमेटी सदस्य विक्की साह ने बताया कि , 27 मार्च कोटालपोखर रेल फाटक के स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में भव्य पूजा एवं अखाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
, कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होगी। इसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे गाजे बाजे के साथ आकर्षक अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु, युवा एवं समिति के सदस्य बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
समिति के अध्यक्ष प्रणव कुमार साह ने बताया कि बजरंगबली पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस पावन अवसर पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।