गोमिया। श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल गोमिया शाखा द्वारा गोमिया क्षेत्र में गाजे बाजे एवं जयकारे के साथ मोटरसाइकिल शोभा यात्रा निकाला गया। इस दौरान स्वांग वन बी स्थित शिव मंदिर में भगवान श्री राम के तस्वीर पर पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। तत्पश्चात शोभा यात्रा निकाला गया, जो स्वांग वन बी, हजारी मोड़ होते हुए कोठी टांड़, पुराना सिनेमा हॉल, गोमिया मोड़, बैंक मोड़, आइइएल रोड, गवर्नमेंट कॉलोनी से थाना चौक, गोमिया बस्ती, साड़म, होसिर होते हुए पुनः स्वांग स्थित नेहरू ग्राउंड में समाप्त हुआ। शोभा यात्रा में शामिल लोग जय श्री राम, जय श्री हनुमान आदि के नारे लगा रहे थे। शोभा यात्रा में विहिप के प्रांतीय सेवा सदस्य विनय कुमार, महेश स्वर्णकार, शिशु ठाकुर, अरविंद गुप्ता, शंकर वर्मा, दीपक वर्मा, रंजीत अग्रवाल, अरविंद कुमार, बिनोद यादव, धीरेन्द्र प्रजापति, बिनोद साव, नितेश श्रीवास्तव, सुमित कुमार, बंटी पांडेय, सूरज सोनी, संजीत पासवान, जितेंद्र ठाकुर,उमेश ठाकुर आदि शामिल थे।