गुमला। जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध टांगीनाथ धाम से एक 18 वर्षीय युवक के लापता होने की खबर सामने आई है। युवक अपने परिजनों के साथ दर्शन करने गया था, जहां वह भीड़ में बिछड़ गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लापता युवक का नाम हंसराज गुप्ता है। उसके पिता का नाम हिरेंद्र प्रसाद है। वह ग्राम पांकी, थाना पांकी, जिला पलामू का निवासी है। हंसराज की उम्र लगभग 18 वर्ष और लंबाई करीब पांच फीट बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से स्वस्थ है।
बताया गया कि हंसराज 16 फरवरी 2026 (रविवार) को अपने मामा एवं अन्य परिजनों के साथ टांगीनाथ धाम दर्शन के लिए गया था। इसी दौरान वह परिजनों से बिछड़ गया और तब से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। घटना के समय उसने पीले रंग की शर्ट पहन रखी थी। उसके पास मोबाइल नंबर 9060863490 था, जो वर्तमान में स्विच ऑफ बता रहा है।
परिजनों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी को हंसराज गुप्ता के संबंध में कोई जानकारी मिले तो कृपया मोबाइल नंबर 06204074998 पर तुरंत सूचना दें।
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और युवक की सकुशल बरामदगी के लिए प्रशासन से भी गुहार लगाई गई है।
ketocare I’m often to blogging and i really appreciate your content. The article has actually peaks my interest. I’m going to bookmark your web site and maintain checking for brand spanking new information.