यूट्यूब चैनल से अमरदीप के सपनों को मिलने लगी है उड़ान वर्ष 2019 में बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के हाथों हो चुके हैं सम्मानित

यूट्यूब चैनल से अमरदीप के सपनों को मिलने लगी है उड़ान वर्ष 2019 में बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के हाथों हो चुके हैं सम्मानित
Views: 422
1 0
Read Time:7 Minute, 9 Second
  • बनारस, लखनऊ और मुंबई के कलाकारों के साथ वीडियो सॉन्ग एलबम में किया काम

    माता-पिता, लातेहार जिलावासियों, मित्रगण एवं साथी कलाकारों का आभार जताया

यूट्यूब चैनल से अमरदीप के सपनों को मिलने लगी है उड़ान वर्ष 2019 में बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के हाथों हो चुके हैं सम्मानितअमित सिन्हा,

लातेहार : टिक टॉक एप्प से अपने एक्टिंग कैरियर की शुरूआत करने वाले लातेहार जिला मुख्यालय के अम्बाकोठी देवी मंडप मोहल्ला के रहने वाले सुरेन्द्र प्रसाद के पुत्र अमरदीप मोदनवाल की मेहनत यूट्यूब चैनल पर रंग लाने लगी है। टिक टॉक पर लगातार वीडियो अपलोड करने के बाद उन्हें वर्ष 2019 में मुंबई बुलाया गया था और वहां उन्हें “झांसी की रानी”, “चन्द्रगुप्त मौर्य”, “केसरीनंदन” जैसे टीवी सीरियल में साइड रोल करने का मौका भी मिला था।

वर्ष 2019 में ही गया (बिहार) के बोधगया स्थित संबोधी रिसॉर्ट में टिक टॉक महासंग्राम 2019 कार्यक्रम में अमरदीप को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया था। बाद में सरकार की ओर से सुरक्षा कारणों से टिक टॉक एप्प पर प्रतिबंध लगा दिया गया, लेकिन अमरदीप यहीं नहीं रूके, उन्हें अपने सपनों को उड़ान देने की दिली तमन्ना थी, इसलिए वे अपने सपनों को उड़ान देने के लिए जी-जान से लग गए।

यूट्यूब चैनल से अमरदीप के सपनों को मिलने लगी है उड़ान वर्ष 2019 में बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के हाथों हो चुके हैं सम्मानित

लॉकडाउन के बाद अमरदीप मोदनवाल से बनारस के कलाकारों ने सम्पर्क साधा और उन्हें अपने वीडियो सॉन्ग एलबम में काम करने का ऑफर दिया। इसके बाद अमरदीप बनारस पहुंचे और एक साल की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने गीत-संगीत और एक्टिंग के क्षेत्र में कई टिप्स सीखे। उसके बाद वर्ष 2023 से वीडियो सॉन्ग एलबम में अभिनय (एक्टिंग) करने लगे।

इस दौरान उन्होंने यूट्यूब पर “बारूदी भाई ऑफिसियल” नामक अपने एक चैनल की शुरूआत की और अपना एवं अन्य पुरूष एवं महिला कलाकारों द्वारा अभिनय किए गए वीडियो सॉन्ग एलबम अपलोड करने लगे।

शुरूआती दौर में नया चैनल होने के कारण दर्शकों का रिस्पॉन्स बेहद कम रहा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। एक साल तक एक से बढ़कर एक वीडियो सॉन्ग एलबम रिलीज होते गए और वे उन्हें अपने चैनल पर अपलोड करते गए। एक से डेढ़ वर्ष तक के अथक परिश्रम के बाद अब उनके चैनल को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा है।

वीडियो सॉन्ग में अमरदीप के अभिनय को देखकर लोग प्रशंसा कर रहे हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। आज यूट्यूब के माध्यम से लोगों का आशीर्वाद पाकर अमरदीप अपने सपनों को साकार करने के प्रति आशान्वित दिख रहे हैं तथा उन्होंने अपने माता-पिता, भाई, लातेहार जिलावासियों समेत अपने मित्रगण एवं साथी कलाकारों का आभार जताया है।

अब तक 27 वीडियो सॉन्ग एलबम में काम कर चुके हैं अमरदीप

लातेहार जैसे छोटे शहर के अमरदीप मोदनवाल अब तक 27 वीडियो सॉन्ग एलबम रिलीज कर यूट्यूब पर अपलोड कर चुके हैं, जिसे दर्शक यूट्यूब पर “बारूदी भाई ऑफिसियल” सर्च कर कभी भी देख सकते हैं। इनमें “श्मशान”, “जहर”, “रांची पागलखाना”, “लातेहार के थनवा”, “पगले बनावे ला प्यार”, “जाना पड़ेगा श्मशान”, “दिलवे निकाल दी शरीर से” आदि के नाम शामिल हैं। इनमें से “श्मशान” और “जहर” वीडियो सॉन्ग एलबम को लोगों ने काफी सराहा है।

इन सभी एलबमों को रिलीज करने में मुंबई के फिल्म निर्देशक रतनलाल यादव, बनारस के फिल्म निर्देशक अरूण आचार्य, गायक गोलू पाठक, प्रशांत पांडेय, अजय यादव, शुभम सिंह, नायिका मिस मानवी, डॉली सिन्हा, गीतकार सह संगीतकार तेजस्वी पाठक समेत बनारस, लातेहार, डालटनगंज एवं मुंबई के कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

नववर्ष 2025 में भी अमरदीप मोदनवाल की एक नई वीडियो एलबम सॉन्ग रिलीज होनेवाली है, जिसका अभी नामकरण नहीं हो सका है।
चुनाव के दौरान लातेहार जिला प्रशासन भी करता है आमंत्रित
लातेहार जिला प्रशासन भी अमरदीप मोदनवाल को चुनाव के दौर में हमेशा याद करती है।

विगत लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव 2024 में वोटरों को वोटिंग करने के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन करने के लिए आमंत्रित किया था और अमरदीप मोदनवाल ने अपनी टीम की मदद से अमुक-अमुक स्थान पर नुक्कड़ नाटक का सफल कार्यक्रम सम्पन्न कराया था।

यूट्यूब चैनल से अमरदीप के सपनों को मिलने लगी है उड़ान वर्ष 2019 में बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के हाथों हो चुके हैं सम्मानित

क्या कहते हैं अमरदीप मोदनवाल?

एक साधारण परिवार में जन्मे और जीवन के संघर्ष से गुजर रहे अमरदीप मोदनवाल अपने दिल में स्टार बनने की ख्वाहिश लिए कहते हैं कि जिस प्रकार बूंद-बूंद पानी से सागर बनता है, लगातार अभ्यास से आदमी को ज्ञान प्राप्त होता है, उसी प्रकार अपना लक्ष्य पाने के लिए की गई लगातार मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती।

उन्होंने लोगों एवं अपने यूट्यूब चैनल के दर्शकों का आभार जताते हुए दो टूक कहते हैं कि इंसान के जीवन में कितनी भी परेशानी क्यों न आए, उसे अपने लक्ष्य से भटकना नहीं चाहिए और लक्ष्य पाने के लिए लगातार कोशिश करते रहना चाहिए, एक दिन सफलता उनके कदम जरूर चूमेगी।

Loading

यूट्यूब चैनल से अमरदीप के सपनों को मिलने लगी है उड़ान वर्ष 2019 में बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के हाथों हो चुके हैं सम्मानित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment