पाकुड़, रविवार: उपायुक्त पाकुड़ मनीष कुमार ने जिला पेंशन एवं लेखा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में संचालित सभी वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों की व्यापक समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने लेखा बंद पंजी, बीटी डिस्पैच रजिस्टर, उपस्थिति पंजी, आकस्मिक पंजी एवं अंतिम निकासी आवेदन पत्र का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सेवा पुस्तकों की स्थिति की जानकारी लेने पर पदाधिकारियों ने बताया कि कोई भी सेवा पुस्त लंबित नहीं है।
उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि सभी वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं जिम्मेदार निष्पादन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यालय में नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, फील्ड स्तर पर समय पर कार्रवाई हो तथा सभी अभिलेख अद्यतन रखे जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि पदाधिकारी प्रत्येक कार्य को सावधानी एवं उत्तरदायित्व के साथ संपादित करें, ताकि कर्मचारियों को सुविधा मिले और प्रशासन की जवाबदेही प्रभावी रूप से सुनिश्चित हो सके।
निरीक्षण के दौरान जिला पेंशन एवं लेखा पदाधिकारी सारती तोपनो, प्रभारी प्रधान सहायक ज्ञानमयी कुमारी तथा लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर राकेश कुमार उपस्थित रहे।