बालूमाथ:अनीता देवी ने लिया त्वरित संज्ञान,मुरगांव विद्यालय में आज ही पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश

बालूमाथ:अनीता देवी ने लिया त्वरित संज्ञान,मुरगांव विद्यालय में आज ही पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश

Views: 11
0 0
Read Time:2 Minute, 8 Second

बालूमाथ:अनीता देवी ने लिया त्वरित संज्ञान,मुरगांव विद्यालय में आज ही पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश
बालूमाथ:अनीता देवी ने लिया त्वरित संज्ञान,मुरगांव विद्यालय में आज ही पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश

बालूमाथ (लातेहार)। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मुरगांव, पंचायत धांधू में उत्पन्न गंभीर पेयजल संकट को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विद्यालय परिसर में स्थापित चापानल का बोरिंग धंस जाने से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई थी, जिससे विद्यार्थियों एवं मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना के संचालन में भारी परेशानी हो रही थी।

मामले की जानकारी मिलते ही अनीता देवी ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता से सीधे वार्ता कर स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि आज ही हर हाल में विद्यालय में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही विभागीय टीम को तत्काल स्थल निरीक्षण कर वैकल्पिक एवं स्थायी समाधान लागू करने को कहा।

अनीता देवी ने कहा, “बच्चों का स्वास्थ्य, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। विद्यालय में पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव अस्वीकार्य है। प्रशासनिक स्तर पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।”

विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस समस्या की सूचना पूर्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को भी दी जा चुकी है। जनप्रतिनिधि ने आश्वस्त किया है कि समस्या के पूर्ण समाधान तक मामले की निरंतर निगरानी की जाएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

लातेहार: टीबी उन्मूलन को लेकर गांव-गांव पहुंचेगा मोबाइल मेडिकल वाहन

लातेहार: टीबी उन्मूलन को लेकर गांव-गांव पहुंचेगा मोबाइल मेडिकल वाहन

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post