जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मुख्य सभागार में दो दिवसीय “वसंतोत्सव-2026” कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित की गई।
संगीत चौपाल में उपासना सिन्हा, नीलाम्बर चौधरी, वेद प्रकाश उपाध्याय, कृष्णा सिन्हा, अनिता डे रक्षित , राजेन्द्र साह राज, एस.पी.सिन्हा मुकुल एवं श्याम नारायण जी ने अपनी मंत्र मुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बनाया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में युवा रचनाकारों पर केन्द्रित ‘ओपन माइक परफाॅर्मर्स’ के अन्तर्गत प्रस्तुति देने वाले युवा कवि-कवयित्रियों में निशांत सिंह, शुभम पाण्डेय, क्षमा श्री दुबे, जय कुमार शाही, शैल बनर्जी, संदीप सिंह गौतम,आरती शर्मा, तेजस्विनी, चन्दन अंजू मिश्रा, समर प्रदीप,अमित प्रसाद , हिमांशु महतो (कीबोर्ड वादक ) चन्द्र मोहन सोरेन (बीट बॉक्सर) प्रणीत श्रीवास्तव ( रैपर ) एवं विनय कश्यप (गायक) शामिल थे ।
कार्यक्रम के तीसरे सत्र में संध्या 5 बजे से पद्मा झा ने शास्त्रीय गीत ‘राग रागिनी’ प्रस्तुत की । जिनके साथ तबले पर सनत सरकार एवं कीपैड पर देवाशीष ने जबरदस्त संगत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया । तत्पश्चात सुधादीप के 23 शिष्यों ने शास्त्रीय नृत्य की भिन्न – भिन्न प्रस्तुतियां दी।
इस अवसर पर सुभाष चन्द्र मुनका, राम नन्दन प्रसाद, डॉo रागिनी भूषण,डाॅo प्रसेनजित तिवारी, डॉo वीणा पाण्डेय भारती, उपासना सिन्हा, पूनम सिंह, नीलम पेड़ीवाल, कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी, अशोक पाठक स्नेही, बलविंदर सिंह, डॉo सरित किशोरी, नीलांबर चौधरी, प्रणति शरण, ममता कर्ण, कृष्णा सिन्हा, मनीष सिंह वंदन, बलविन्दर सिंह , सुरेश चन्द्र झा , नीलम पेड़ीवाल,पूनम सिंह,अनीता सिंह,राजेंद्र राज , राकेश पाण्डेय , माधुरी मिश्र, मिथिलेश चौबे समेत अन्य कलाप्रेमी मौजूद थे।