Read Time:1 Minute, 14 Second
गोमिया : मांडू के पूर्व विधायक जय प्रकाश भाई पटेल सोमवार को पूरे परिवार के साथ गोमिया पोस्ट ऑफिस मोड़ स्थित काली मंदिर पहुंचे, जहां माघी काली पूजा के अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूर्व विधायक ने बकरा बली भी दी।
मौके पर उन्होंने कहा कि गोमिया और आसपास का क्षेत्र से उनका विशेष जुड़ाव और लगाव रहा है। यह क्षेत्र उनके स्वर्गीय पिता टेक्लाल महतो की कर्मभूमि रहा है, जिस कारण यहां के लोगों से उन्हें हमेशा अपनापन और आशीर्वाद मिलता रहा है।
पूर्व विधायक ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पूजा के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आया।
इस अवसर पर नरेश मंडल, किशोर कुमार, दुलाल साव सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।