Read Time:1 Minute, 4 Second
रांची।सोमवार को रांची शहर के अरगोड़ा बाइपास रोड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। शाम करीब 4:30 बजे एक SUV वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया, जिससे सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त वाहन की गति काफी तेज थी। हालांकि राहत की बात यह रही कि ड्राइवर को किसी प्रकार की चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक अभियान के जवान मौके पर पहुंचे। साथ ही क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने का कार्य किया जा रहा था। हादसे के कारण कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।