Read Time:1 Minute, 0 Second
संवाददाता प्रेम कुमार साहू
घाघरा/गुमला:- घाघरा जग बगीचा में ट्रैक्टर ओनर एसोसिएशन की बैठक पहान चंदर पहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में बाहरी ट्रैक्टर गाड़ियों को बालू उठाव में रोक लगाने की चर्चा की गई।
साथ ही पुराने कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया।जिसमें अध्यक्ष अमर साहू,सचिव रिंकू चौरसिया,सह सचिव चंदर पहान को बनाया गया।जबकि प्रकाश उरांव,संजय सिंह,मनोज सिंह,शंकर उरांव को संरक्षक बनाया गया।
मौके पर उपस्थित लोगों में अशोक उरांव, शिवरतन साहू, विश्वनाथ उराव, राजेंद्र यादव, प्रयाग प्रसाद गुप्ता,प्रमोद बैठा सहित कई ओनर उपस्थित थे।