Read Time:51 Second
बरहरवा।राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत मजहर टोला गांव में सोमवार को एक निर्माणाधीन घर में काम करते समय एक मजदूर छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार मजहर टोला निवासी सईम शेख (20) एक घर में राजमिस्त्री के साथ मजदूरी कर रहा था। काम के दौरान वह छत पर सामान उठा रहा था कि अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
घायल युवक को परिजनों ने तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. कुमार सौरव ने उसका उपचार किया।