बरहरवा l बीते रात्री बरहेट बाजार के युवक की अज्ञात ट्रैक्टर के द्वारा धक्के से मौत के बाद शनिवार देर शाम को बरहेट बाजार के अस्पताल रोड स्थित धर्मशाला के समीप इंसाफ की मांग को लेकर मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। इस संबंध में मृतक के पिता पारस पांडे और भाई सहित सैकड़ो ग्रामीणो के सहयोग से सड़क को जाम कर दिया तथा कहा कि इस घटना में वह अपने जवान पुत्र को खो दिए हैं, वहीँ 12 घण्टे बीत जाने के बाद भी अज्ञात ट्रैक्टर मालिक का पता नहीं चलने एवं कार्रवाई नहीं होने के कारण लोगों पर प्रशासन सख्त नाराजगी जाहिर किया।
पिता ने कहा कि हम सभी इंसाफ की मांग को लेकर सड़क जाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बरहेट प्रखंड क्षेत्र में अनावश्यक रूप से ट्रैक्टर के अलावा अन्य वाहनों में बालू का परिचालन जोर शोर से किया जाता है। जिससे इस तरह की घटना घटती है।घटना को लेकर लोगो मे काफी आक्रोश है। तथा कारवाई को मांग को लेकर सड़क पर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी भी किए l ख़बर लिखे जाने तक प्रशासन जाम हटाने के लिए प्रयास जारी था l