राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के सरस्वती शिशु मंदिर सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला कमेटी की और से जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल के नेतृत्व में 150 वीं वर्षगांठ मनाया गया। मौके पर वंदे मातरम गीत गाया गया और जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल,ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो,प्रधानाचार्य मिथिलेश सिंह एवं मधु मंडल ने वंदे मातरम गीत के महत्व को बताया।
उज्ज्वल मंडल ने कहा वंदे मातरम के पूरे गीत में भारत माता की वंदना करते हैं यह गीत स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक बना देश को आजादी दिलाने के लिए वंदे मातरम गीत गाते हुए कितने क्रांतिकारियों ने फांसी के फंदे पर लटक गए, यह राष्ट्रीय गीत से हम सबको प्रेरणा मिलती है और ऊर्जा का संचार होता है यह गीत मातृभूमि के प्रति समर्पण, सम्मान और कर्तव्य की भावना को प्रोत्साहित करती है।परंतु विदेशी ताकत और कांग्रेसियों की तुष्टीकरण के कारण इस गीत के कुछ भाग को काटकर पेश किया गया।
मौके पर किशोर जैन,सोनेलाल ठाकुर,कार्तिक साहा,सागर मंडल अजय चौधरी, सूरज चौधरी संतोष यादव,कंचन बनर्जी, मंजू सिंह,लीला साहा,आदि अन्य उपस्थित थे।