बरहरवा। पीएम श्री मध्य विद्यालय नयाबाजार राजमहल में सोमवार को बीईईओ रोबिन चंद्र मंडल की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर उन्होंने ने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर में गुणवत्तापूर्ण सुधार लाने एवं विद्यालय की सुदृढ़ व्यवस्था एंव संचालन में आवश्यक प्रगति लाने की बात कही । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत 23 विद्यालयों में छात्रों की कम उपस्थिति एंव उनमें मध्यान भोजन को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित प्रधानाध्यापक सह सचिव को निर्देश दिया कि बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने को लेकर कार्यक्रम आयोजित करें। साथ ही इवीवी में शिक्षक व छात्र उपस्थिति, आधार एवं बैंक खाता संबंधी प्रतिवेदन, एसडीपी से संबंधित प्रपत्र एवं लिंक करने, यू डाइस में एंट्री, यू डाइस ड्रॉप बॉक्स में डाले गए विद्यार्थियों का सत्यापन, अभिभावक शिक्षक बैठक, साइकिल वितरण, आदि को लेकर भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मौके पर बीपीओ कुणाल किशोर,अशोक कुमार भगत, सीआरपी संजय सिंह, मो कौशर, श्रवण यादव, बीआरपी मजहरुल हक, आशुतोष कुमार, दिलीप कुमार, निर्मला मरांडी, सहित अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे।