मिर्जाचौकी में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित

मिर्जाचौकी में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित
Views: 185
0 0
Read Time:2 Minute, 8 Second
मिर्जाचौकी में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित

मिर्जाचौकी।प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत प्रखंड संसाधन केंद्र मिर्जाचौकी मंडरो में शुक्रवार को संकुल स्तरीय रसोईया सह सहायिका कुकिंग प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों के बीच प्रखंड स्तरीय कुकिंग कॉम्पटीशन का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में प्रखंड के सभी आठ स्कूलों से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त रसोईया सह सहायिकाओं ने भाग लिया और अपने-अपने बनाए मध्याह्न भोजन (Mid-Day Meal) को प्रस्तुत किया।
जूरी सदस्यों ने प्रतिभागियों द्वारा तैयार व्यंजनों का स्वाद चखकर अंक प्रदान किए और परिणाम घोषित किए।

प्रतियोगिता में —
प्रथम स्थान: उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्रीराम चौकी (पूर्वी मुस्लिम टोला)
द्वितीय स्थान: उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बड़तल्ला (नया टोला)
तृतीय स्थान: उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर (झरना टोला) ने प्राप्त किया।

प्रथम स्थान प्राप्त विद्यालय की रसोईया को अब जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद एहसान अहमद, बीआरपी क्लेमेंटु सोरेन, अभिषेक कुमार, भानु प्रकाश, आरटी सुमन कुमार, रेखा देवी, शिक्षक अब्दुल अंसारी, मोहम्मद मोअज्जम हुसैन, रविकांत सिंहा, चंद्रकांत ठाकुर, राकेश सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment