Views: 182
0 0
डीएवी तेनुघाट में दीपोत्सव और छठ पूजा का भव्य आयोजन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

डीएवी तेनुघाट में दीपोत्सव और छठ पूजा का भव्य आयोजन

तेनुघाट:- शनिवार को डी ए वी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में ज्योति पर्व दीपावली एवं प्रकृति पर्व छठ-पूजा का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रार्थना सभा के बाद सी सी ए कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय के हेड ब्यॉय मनन श्रेष्ठ के द्वारा शंखनाद करते हुए कार्यक्रम की आरंभ किया गया। तदोपरांत एल के जी…

डीएवी तेनुघाट में दीपोत्सव और छठ पूजा का भव्य आयोजन
Read Time:2 Minute, 40 Second
डीएवी तेनुघाट में दीपोत्सव और छठ पूजा का भव्य आयोजन

तेनुघाट:- शनिवार को डी ए वी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में ज्योति पर्व दीपावली एवं प्रकृति पर्व छठ-पूजा का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रार्थना सभा के बाद सी सी ए कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय के हेड ब्यॉय मनन श्रेष्ठ के द्वारा शंखनाद करते हुए कार्यक्रम की आरंभ किया गया। तदोपरांत एल के जी से कक्षा पाँचवी के विद्यार्थियों द्वारा छठ पूजा पर पारंपरिक रूप से भगवान सूर्य की उपासना एवं पूजा की सुंदर प्रस्तुति की गई।

नन्हें-मुन्हें एल के जी एवं यू के जी, पहली एवं कक्षा दूसरी के बच्चों द्वारा पारंपरिक रूप से छठ-पूजा की तैयारियों के साथ भगवान सूर्यदेव की उपासना, सायंकालीन पूजन एवं प्रातःकालीन अर्घ्य देते हुए मनमोहक एवं ह्रदयहारी दृश्य प्रस्तुत किया गया। जिसे देखकर जन- मानस मंत्र -मुग्ध हो गए। प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने कहा कि छठ-पूजा का पर्व प्रकृति से जुड़ा हुआ है।

डीएवी तेनुघाट में दीपोत्सव और छठ पूजा का भव्य आयोजन

यह बिहार एवं झारखंड की सभ्यता, संस्कृति और संस्कार से जुड़ा हुआ, जिसकी छवि आज संपूर्ण विश्व में विख्यात हैं। प्राचार्या ने कार्यक्रम में शामिल बच्चों एवं उनके अभिभावकों तथा शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दीपावली पूजा एवं छठ -पूजा के पावन पर्व की बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी।

साथ ही प्राचार्या ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली एवं छठ पूजा पर दिनांक 20 से 28 अक्तूबर तक विद्यालय में अवकाश रहेगा।

आज का यह कार्यक्रम सी सी ए प्रमुख लक्ष्मी गुप्ता एवं असगर अली के निर्देशन में काजल कुमारी, निकिता सिन्हा, श्यामली कुमारी, आशा कुमारी एवं सरिता कुमारी के सहयोग से सम्पन्न हुआ एवं संचालन विद्यालय की हेड गर्ल संस्कृति कुमारी के द्वारा किया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports