सतबरवा (पलामू):
सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के रबदा पंचायत में ई-श्रम धन योजना के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इस पर पंचायत के ग्राहक सेवा केंद्र (CSC) संचालक नवीन सिंह ने कड़ा विरोध जताया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रबदा पंचायत के कई गांवों में कुछ मनचलों द्वारा ग्रामीणों से ई-श्रम धन कार्ड रजिस्ट्रेशन के नाम पर 500-500 रुपये की वसूली की जा रही थी।
इस अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर नवीन सिंह ने तत्काल उच्च अधिकारियों से इसकी जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
नवीन सिंह ने कहा कि कुछ बाहरी लोग ई-श्रम धन योजना के नाम पर फ्रॉड कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों का भरोसा सरकारी योजनाओं और ग्राहक सेवा केंद्रों से उठ सकता है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह की अवैध उगाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है, तो आने वाले दिनों में ग्राहक सेवा केंद्रों की साख पर असर पड़ सकता है।