बोरियो पुराना प्रखंड कार्यालय परिसर में झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) का प्रखंड स्तरीय बैठक रविवार को हुईI बैठक की अध्यक्षता प्रखंड महामंत्री अभीजित रक्षित ने की। बैठक में मुख्य अतिथि केन्द्रीय महामंत्री राजकुमार यादव, केन्द्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी एवं केन्द्रीय सदस्य रवि घोष उपस्थित थे। बैठक में मजदुरों को मिलने वाले कई प्रकार के सरकारी लाभों की जानकारी दी गई। बैठक में संगठन की मजबूती एवं विस्तार पर बड़ी गंभीरता पूर्वक चर्चा किया गया।
बैठक में 11 नये सदस्यों ने संघ में सदस्यता ग्रहण किए। जिसे केन्द्रीय महामंत्री राजकुमार यादव तथा जिला अध्यक्ष मिथुन कुमार यादव के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने कुछ स्थानीय समस्याओं जेटके कुम्हार जोरी पंचायत भवन से पहाड़िया टोला तक जर्जर हुए सड़क, मोती पहाड़ी पंचायत के बरमसिया पाटा टोला के जर्जर सड़क, बोरियो संथाली पंचायत के गौरीपुर गांव तथा पहाड़िया टोला गांव में वर्षों से खराब पड़े जल मिनार की मरम्मति, बोरियो ग्वाला मोड़ से हाई स्कूल तक जर्जर पड़ा सड़क, जन वितरण प्रणाली में अनियमितता
आदि कई समस्या से लोगों ने अवगत कराया।
बैठक में साहेबगंज जिला अध्यक्ष मिथुन कुमार यादव,जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार पंकज, पिनाकी रंजन सेन, गुलशन नेशा, तमन्ना खातुन, जब्बार अंसारी आदि उपस्थित थेI