Read Time:1 Minute, 4 Second
राँची। राँची पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 लोगों को जुआ खेलते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 3.34 लाख रुपये नकद सहित अन्य सामान बरामद किया है।
एसएसपी राकेश रंजन को मिली सूचना के बाद हटिया डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 25 सितंबर की देर रात अरगोड़ा थाना क्षेत्र के आनंदपुरी चौक स्थित राजकुमार साहू के किराए के मकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सभी 18 लोग जुआ खेलते पकड़े गए।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जुआ में प्रयुक्त सामानों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।