रिपोर्टिंग प्रेम कुमार साहू घाघरा,
घाघरा, गुमला पुलिस एवं झारखंड जगुवार के जॉइंट ऑपरेशन के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जेजेएमपी के तीन नक्सलियों को मार गिराया है। जिसमे लोहरदगा के लालू लोहरा एवं सुजीत उरांव तथा लातेहार के छोटू उरांव शामिल है। तीनो के शव के पास हथियार पड़ा था।
जिसमे इंसास, एसएलआर और एके 47 शामिल है। मौके से पुलिस ने एक अन्य को भी धर दबोचा है लेकिन पूछे जाने पर फिलहाल कुछ भी बताने के इनकार कर दिया गया। हालांकि पुलिस की घेराबंदी के वावजूद दो जेजेएमपी के नक्सली हथियार सहित भागने में सफल रहे है।
जिसमे ब्रजेश एवं विकास के भागे जाने की बात कही जा रही है। घटना के बावत पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा ने बताया कि उन्हें सटीक सूचना मिली थी कि बिशुनपुर थाना के केचकी रुगड़ीटोली में जेजेएमपी के उग्रवादी जमे हुवे है। जिसपर अभियान प्लान किया गया जिसमें गुमला जिला पुलिस बल एवं झारखंड जगुवार की टीम को लगाया गया।
जिसमें एनकाउंटर में तीन उग्रवादी मारे गए है। उक्त अभियान में घाघरा थाना प्रभारी पुनीत मिंज, पालकोट थाना प्रभारी तरुण कुमार एवं बिशुनपुर थाना प्रभारी अर्जुन यादव सहित पुलिस बल शामिल थे।
जानकारी के अनुसार अभियान में शामिल पुलिस की टीम बुधवार को सुबह पहुँची थी। हालांकि पुलिस के अनुसार सरेंडर करने की बात कही गयी जिसमे दो उग्रवादी फायर करने लगे जबकि दो उग्रवादी भागने लगे।
पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में तीन उग्रवादी मौके पर मारे गए जबकि एक युवक को मुंह ढंककर बैठाया गया था हालांकि पूछे जाने पर मौके पर उपस्थित किसी भी अधिकारी ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।