मंडरो।स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य केन्द्र मिर्जाचौकी एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर कौड़ी कुटाना में में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन स्वाथय केन्द्र मिर्जाचौकी में मुखिया प्रतिनिधि राजेश राम,डाक्टर साकेत सानु एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर कौड़ी खुटाना में सीएचओ डॉक्टर रवि कुमार जाटव के नेतृत्व में मुखिया अनीता हेमब्रम के द्वारा फीता काटकर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
जिसमें सीएचओ डॉक्टर सहीम अकमल, सी एच ओ डॉ रवि कुमार जाटव मुखिया अनीता हेमब्रम योगा ट्रेनर सुप्रिया वर्णवाल सहिया खुशबू देवी के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया।
मौके पर विजय कुमार नरेश कुमार गेनालाल मंडल महेंद्र पासवान रामनाथ रजक शुभम कुमार सुभासिनी सिंन्हा रेखा देवी अर्चना कुमारी सविता देवी,चांद मुनि कर्मकार शहनाज खातून सुखदेव सिंह बलराम मंडल सहित अन्य लोग मौजुद थे।