संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,
मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित लोहिया भवन में रविवार को कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मनिका प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष दरोगी प्रसाद यादव ने की, जबकि संचालन प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान ने किया।
इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एवं पर्यवेक्षक सुनील केदार तथा मनिका विधायक रामचंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना, उसकी विचारधारा और नीतियों को आम जनता तक पहुँचाना तथा लातेहार कांग्रेस जिला अध्यक्ष के चयन के लिए पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं से राय लेना था।
बैठक में मनिका प्रखंड के 15 पंचायतों से प्रतिनिधि कार्यकर्ता शामिल हुए। बताया गया कि लातेहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। पर्यवेक्षक सुनील केदार ने कार्यकर्ताओं से योग्य उम्मीदवार को लेकर रायशुमारी की। अंतिम निर्णय परामर्श के बाद दिल्ली से लिया जाएगा।
मौके पर ओबीसी जिला अध्यक्ष रंजीत साहू, कांग्रेस प्रखंड सचिव संजय सिंह, बीससूत्री सदस्य तस्लीम अंसारी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र भारती, मिथिलेश पासवान, विशाल पासवान, रमेश यादव, गुलाम हुसैन, वृन्द बिहारी यादव, अरुण सिंह समेत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।